
दैनिक राजस्थान समाचार प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत में पिछले दो शिक्षण-सत्रों से खाली चल रहा प्रधानाचार्य का पद कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के नये पदस्थापन आदेश से भर गया है।
शहीद मंगलचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,करड़का से भीम सिंह सामोता को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत में प्रधानाचार्य के पद पर लगाया गया है जिससे समूची ग्राम पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ है।
इसी ग्राम के एवं इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर प्रधानाचार्य पद को सुशोभित करने वाले भीम सिंह सामोता के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत दिनों-दिन सफलता के आयाम छुने की कोशिश करेगा।




