E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मूण्डरु निवासी गोविन्द नारायण घसिया कांग्रेस के पहले नीमकाथाना जिलाध्यक्ष बने, जगह-जगह हुआ स्वागत

दैनिक राजस्थान समाचार, संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा, गढटकनेत–अजीतगढ़। मूण्डरु निवासी गोविन्द नारायण घसिया को कांग्रेस कमेटी में नीमकाथाना जिले का पहला जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही मूण्डरु सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखने को मिला। रविवार को कोलवा मोड़ स्थित उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने माला पहनाकर, साफा बंधवाकर और मिठाई खिलाकर घसिया का गर्मजोशी से स्वागत, अभिनन्दन और सम्मान किया।
समारोह में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, सेवादल नीमकाथाना जिलाध्यक्ष संयोग भावरिया, कांग्रेस नेता बलराम यादव, मूण्डरु सरपंच प्रतिनिधि रामजीलाल मिश्रा, उपसरपंच दिलीप सिंह, संदीप डंडिया, मानवतावादी विश्व सेवा परिषद संस्थान के प्रदेश संयोजक सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पूरणमल गोठवाल झाड़ली, सेवानिवृत्त डीटीओ भवानी सिंह, सेवानिवृत्त वाटर वर्क्स कर्मचारी पूरणमल रैय्या अजीतगढ़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया।
विदित रहे कि घसिया इससे पूर्व रुक्टा के प्रदेशाध्यक्ष, सचिवालय में राज्य जनसम्पर्क अधिकारी, राजकीय पीजी कॉलेज चौंमू के प्राचार्य, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के फाउंडर मेंबर तथा बीकानेर पशुपालन, कोटा और शेखावाटी महाविद्यालयों में सिंडिकेट सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता — घसिया
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविन्द नारायण घसिया ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संवाद, नीतिगत रणनीति और आगामी राजनीतिक लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की।
घसिया ने बताया कि नीमकाथाना जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर गांव से लेकर शहर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा। हर जाति, धर्म व वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्रमुख जिम्मेदारी रहेगी।
गुटबाजी पर बोले— संगठन में मतभेद नहीं, फिर भी संवाद से दूर करेंगे कटुता-
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में नीमकाथाना जिले में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है, फिर भी यदि किसी कार्यकर्ता के मन में कोई कटुता या मतभेद है तो उसे संवाद द्वारा दूर किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनकर टीम भावना के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!