
दैनिक राजस्थान समाचार। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस और पूरे फिल्म जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।
65 साल का सुनहरा फिल्मी सफर की शुरुआत: उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी।
‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’: पंजाब के छोटे से गांव नसरली (जिला लुधियाना) में ०8 दिसंबर 1935 को जन्मे धर्मेंद्र ने अपनी सादगी, संवाद अदायगी और एक्शन स्टाइल के दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
*काम*: उन्होंने अपने 65 साल के लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
*सुपरहिट फिल्में*: ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘लोहा’, और ‘धर्म वीर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें हिंदी सिनेमा का ‘अमर सितारा’ बना दिया।
*आखिरी बार दिखेंगे ‘इक्कीस’ में*
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।
इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा (जो 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं) के पिता के किरदार में नजर आएंगे।



