
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट माचाड़ीअलवर बसवा- बसवा तहसील के करनावर गांव की बड़ी स्कूल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करनावर के परिसर में आज पर्यावरण संरक्षण, विद्यालय के प्राकृतिक सौन्दर्य में चार चांद लगाने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवयुवक साथियों द्वारा प्रकृति संरक्षण का कार्य किया गया। “ए स्टेप फॉर एजुकेशन एंड एनवायरनमेंट मिशन” के तहत गांव के गणमान्य लोगों व नवयुवक साथियों ने विद्यालय परिसर में पूर्व में लगाए गए पेड़-पौधों की सार-संभाल की। स्थानीय साथियों ने पेड़-पौधों के आसपास उगी अनावश्यक घास और खरपतवार को हटाने के लिए समय-समय पर व्यापक स्तर पर निराई-गुड़ाई का कार्य किया। सभी ने मिलकर फावड़े और खुरपी की सहायता से पेड़-पौधों के थावलों को साफ किया और मिट्टी को पोली (सोफ्ट) किया, ताकि जड़ों तक हवा और पानी आसानी से पहुँच सके। गांव के मुख्य स्टैंड पर भी पेड़ पौधों की देखभाल करके पर्यावरण संरक्षण का अच्छा संदेश दिया। इस श्रमदान के अवसर पर मुकेश मीना करनावर (पूर्व अध्यक्ष), सुखदेवा मास्टर करनावर(सर्व समाज नवयुवक सेवा संस्था), विश्राम तलाई मेट्रो, रवि भाई करनावर, मामराज मीना रेलवे, श्याम नौगाडा तथा अन्य प्रकृति प्रेमी सेवाभावी साथी उपस्थित रहें। करनावर गांव के गणमान्य नागरिक ऐसे नेक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते रहते हैं। गांव के गणमान्य लोगों ने कहा कि, “पौधों को केवल रोपना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें एक बच्चे की तरह पालना और बड़ा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। नियमित निराई-गुड़ाई से पौधों का विकास तेजी से होता है। वातावरण शुद्ध एवं सकारात्मक होता हैं।




