
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह राजस्थान में ऑल इंडिया राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी ने अहम निर्णय लेते हुए श्रीमती कमल कांत शर्मा को राजस्थान महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद प्रदेशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्रीमती कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समर्पण से महिला विंग को नई ऊँचाइयाँ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपनी नियुक्ति पर श्रीमती कमल कांत शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।


