
जयपुर के प्रताप नगर स्थित अनुपम अपार्टमेंट (सेक्टर 26) में राजस्थान आवास मंडल की ओर से विकसित की गई बड़ी आवासीय योजना का लाभ लोगों को अभी तक पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रहा है। नवीन निर्मित अनुपम अपार्टमेंट परियोजना में रह रहे सैकड़ों परिवार लगातार मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना कर रहे हैं। निवासियों के अनुसार A3, A4, A5 ब्लॉकों में लिफ्टे शुरू नहीं की गई है। निवासियों ने बताया कि हाल ही में लगभग 2000 से अधिक नए फ्लैट तैयार किए गए हैं। हालांकि, इन फ्लैटों में लोगों ने अभी कुछ ही समय पहले रहना शुरू किया है, लेकिन बड़ी संख्या में गंभीर कमियाँ सामने आने से निवासियों में भारी नाराज़गी है।
सबसे गंभीर समस्या A3, A4, A5 ब्लॉकों की लिफ्टों के शुरू न होने की है।
बुजुर्गों,बच्चों व लोगों को रोजाना ऊपरी मंज़िलों से नीचे और नीचे से ऊपर पैदल आना-जाना पड़ रहा है। इससे वृद्धजन, महिलाएँ, पुरुष व छोटे बच्चे और दमा जैसी तकलीफ वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई रहने वाले निवासी तो बीमारी की हालत में भी ऊपर-नीचे उतरने को मजबूर हैं। रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
निवासियों का कहना है कि वे इस समस्या की कई बार अधिकारियों को जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। मीडिया ने जब आवास मंडल के XEN महोदय से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई एप्लीकेशन नहीं आई है अगर कोई एप्लीकेशन आएगी तो हम तुरंत JEN आदेश कर कर लिफ्टों को तुरंत ठीक करवा देंगे लेकिन वहां के लोगों ने बताया कि हम कई बार एप्लीकेशन दे चुके हैं उसके बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
लोगों का यह भी कहना है कि सरकार की बड़ी योजनाओं और आवासीय परियोजनाओं का लाभ जनता तक सही तरीके से नहीं पहुँच पा रहा, क्योंकि निर्माण कार्य और सुविधाएँ अधूरी हैं।
इसी बीच 24 तारीख को पहली बार सोसाइटी के चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों से पहले ही निवासियों में इन समस्याओं को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है, और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि नई समिति इन मुद्दों को प्राथमिकता पर हल कराएगी।
*निवासियों की मांग है कि*—
सभी ब्लॉकों की लिफ्टें तुरंत चालू की जाएँ,
निर्माण संबंधी बची हुई कमियाँ जल्द ठीक हों,
और अधिकारियों द्वारा साइट का निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही की जाए।
अनुपम अपार्टमेंट के रहवासी अब उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी आवाज़ सुनी जाए और समस्याओं का समय पर समाधान हो, ताकि वे अपने नए घरों में सुरक्षित और सुचारु रूप से रह सकें। प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा द्वारा दी गई।



