
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। शहीद सोहनलाल यादव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ली में व्यावसायिक शिक्षान्तर्गत राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद समस्या सीकर के तत्वावधान में विद्यालय स्तर पर स्किल एग्जीबिशन कम कंपटीशन कौशल प्रदर्शन एवं कौशल सेमिनार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9से कक्षा 12के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरज्ञान चंद यादव की अध्यक्षता में किया गया। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल विकास को पहचान कर भविष्य हेतु रोजगार की दिशा प्रदान करना बताया। व्यावसायिक कम्प्यूटर शिक्षक कालूराम सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दोनों ट्रेड सूचना प्रौद्योगिकी व हेल्थकेयर के विद्यार्थियों ने विद्यालय स्तर पर भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बालकों को जिला स्तर पर भाग दिलाया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी रामकरण यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के द्वारा व्यावसायिक शिक्षा की भूमिका के बारे में विद्यार्थियों में समझ विकसित करना है जिससे बालक शिक्षा के साथ -साथ रोजगार प्राप्त कर सकें। निर्णायक टीम में उपप्राचार्य पप्पू लाल माली ,राजेश कुमार,किरण कुमारी सिंघल , मदनलाल, नितिन कुमार बावलिया, मुकेश कुमार कुमावत, कुलदीप गोठवाल, कालूराम सैनी के द्वारा चयन किया गया। कम्प्यूटर मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 9के विद्यार्थी नवीन अग्रवाल ने फायर वॉल नेटवर्क मॉडल में प्रथम स्थान एवं कक्षा 9के ही नितेश बाकोलिया ने कम्प्यूटर नेटवर्क मॉडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हेल्पकेयर में कक्षा 11वीं की छात्रा मीना यादव ने स्वास्थ्य देखभाल के मॉडल में प्रथम स्थान एवं कक्षा 9वीं की छात्रा कृष्णा सैनी ने हॉस्पिटल मॉडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बखूबी से मंच संचालन मनोज यादव ने किया।



