
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
स्वर्गीय ओमप्रकाश तथा स्वर्गीय दीनदयाल तायल की स्मृति में,
अग्रसेन महिला मंडल विजयनगर के तत्वावधान में पहली बार विजयनगर में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जो हमारे समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
मैं महिला मंडल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
अग्रवाल समाज के सभी परिवारों से विनम्र आग्रह है कि इस मानव-सेवा के पावन अवसर पर आगे बढ़कर रक्तदान करें और समाज में प्रेरणा का उज्ज्वल संदेश स्थापित करें। दिनांक : 14 दिसम्बर 2025 (रविवार)
समय : प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्थान : दिगम्बर जैन भवन (पुराना टेलीफोन एक्सचेंज)
मैं सभी समाजबंधुओं से निवेदन करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर
इस सेवा-कार्य को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
आपकी उपस्थिति ही समाज की शक्ति है।
– श्री अग्रसेन मंडल, बिजयनगर
उक्त जानकारी श्री अग्रसेन मंडल के संगठन एवं सूचना मंत्री अशोक अग्रवाल जी द्वारा दी गई। श्री अग्रसेन महिला मंडल अध्यक्षा
शिल्पी मित्तल ने भी आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान शिविर को सफल बनाएं।




