E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सतावड़िया में वाटरशेड महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

विधायक विरेंद्र सिंह कानावत ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह आज दिनांक 11.12.2025 को ग्राम सतावड़िया, ग्राम पंचायत सतावड़िया (मसूदा) में राज्य सरकार के निर्देशानुसार वाटरशेड महोत्सव 2025 का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सतावड़िया में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
माननीय विरेंद्र सिंह जी कानावत, विधायक मसूदा,
श्रीमती दीपशिखा (उपखंड अधिकारी मसूदा),
श्री सदेष पाराशर (विकास अधिकारी),
श्रीमती शिल्पी टांक (पीईईओ सतावड़िया),
विजय सिंह रावत (ब्लॉक अध्यक्ष, भाजपा),
योगेंद्र सिंह (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष),
ओमप्रकाश बैरवा (मंडल महामंत्री)
एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

कलश एवं ढोल-नगाड़ों से हुआ अतिथियों का स्वागत

ग्रामवासियों ने विधायक मसूदा का कलश यात्रा व ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया तथा कलश यात्रा के माध्यम से जल-संग्रहण का संदेश पूरे ग्राम में दिया गया।
विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

वाटरशेड कार्यों से भू-जल स्तर में 10–12 मीटर की बढ़ोतरी

जल ग्रहण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार अरोड़ा ने बताया कि विभाग द्वारा किए गए कार्यों से पिछले 3 वर्षों में भू-जल स्तर में 10 से 12 मीटर तक वृद्धि दर्ज की गई है, जिसकी पुष्टि भू-जल विभाग अजमेर द्वारा की गई।

उपखंड अधिकारी दीपशिखा एवं विकास अधिकारी सदेश पाराशर ने भी विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

लोकार्पण एवं शिलान्यास

विधायक विरेंद्र सिंह कानावत ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत

राउप्रावि गणेश मगरी में RTWHS कार्य (₹1.38 लाख) का शिलान्यास,

17 लाभार्थियों के पशु आश्रय स्थल (₹6.61 लाख) का लोकार्पण,

मियावाकी चारागाह विकास कार्य सतावड़िया का उद्घाटन
करके विकास कार्यों को गति प्रदान की।

साथ ही चित्रकला, निबंध व रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

– विधायक विरेंद्र सिंह कानावत का उद्बोधन

विधायक कानावत ने अपने संबोधन में कहा—

“जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले समय में क्षेत्र का प्रत्येक घर पेयजल से जुड़ा होगा।”

“वाटरशेड कार्यों से भू-जल स्तर में आई बढ़ोतरी इसका स्पष्ट प्रमाण है कि सही दिशा में किए गए प्रयास बड़े परिवर्तन ला सकते हैं।”

उन्होंने ग्रामवासियों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, वर्षा जल संग्रहण अपनाने और जलग्रहण कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

सभी उपस्थित लोगों को ‘जल शपथ’ दिलाई गई।

प्रशासन एवं विभागों की भागीदारी

कार्यक्रम में जलग्रहण विभाग की टीम—
प्रमोद कुमार (सहायक अभियंता), नरसिंह गेना (तकनीकी विशेषज्ञ), एकता कंवर (कृषि विशेषज्ञ), पुलकित शर्मा (MIS मैनेजर)
तथा स्थानीय विद्यालय स्टाफ, राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग, PHED, वन विभाग, राजविका मिशन, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!