
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी
(अलवर):- राजगढ़- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की मीटिंग दिनांक 14 दिसंबर 2025 रविवार को दोपहर 1:00 बजे गोविंद देव जी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। पार्टी मीटिंग में जिला सचिव कामरेड तेजपाल सैनी,कामरेड राजकुमार बक्शी,कामरेड गजराज सिंह, कामरेड मनमोहन सैनी,कामरेड जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,कामरेड संजय शर्मा, कामरेड महेश शर्मा सहित अनेक साथीगण शिरकत करेंगे। तथा पार्टी की सभा में केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ में ही खोले जाने,चिकित्सालयों में व्याप्त समस्याओं, आदि राजगढ़ के विभिन्न विभागों में फैली भ्रष्टाचार आदि के विरोध में तथा गरीब, असहाय,कमजोर मजदूर,किसान व आमजन पर हो रहे शोषण आदि के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा तथा इन समस्याओं के संबंध में आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी का.मनोज बोहरा एडवोकेट संयोजक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ अलवर द्वारा दी गई।




