E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दादिया मे वाटरशेड महोत्सव का आयोजन जल संरक्षण पर जन जागरूकता

उद्देश्य-जल और मिट्टी के संरक्षण के महत्व के बारे में आम जनता को शिक्षित करना

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई ग्राम पंचायत दादिया में शनिवार को प्रशासक श्री मति सुबिता कंवर की अध्यक्षता में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे प्रातः छात्राओं एवं महिलाओं की कलश यात्रा एवं जागरूकता रैली,रंगोली ,ग्राम पंचायत दादिया में जल ग्रहण विभाग द्वारा कराए गए कार्यो का लोकार्पण एवं कराए जाने वाले कार्यो का भूमि पूजन किया गया । अधिशासी अभियंता संजय जैन ने जल ग्रहण विभाग द्वारा मनाए जा रहे वाटरशेड महोत्सव एवं विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी ।सहायक अभियंता श्री मति अंकिता मंगल ने कराए गए कार्यो के बारे में जानकारी दी l कार्यक्रम में सभी को जल एवं मिट्टी बचाने की शपथ दिलाई गई एवं महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए । कला जत्था द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा जल एवं मिट्टी बचाने का संदेश दिया गया कार्यक्रम के दौरान सत्यनारायण चौधरी, नन्दकिशोर शर्मा, कैलाश जाट प्रदीप चौधरी समिति जल ग्रहण टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!