
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):-माचाड़ी-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 सोमवार को राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष में माचाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह नरूका,महामंत्री महेश इंदौरिया,हर बक्स यादव,किशन प्रजापत,रतन तिवाड़ी,रामगोपाल कहार,राजेंद्र यादव,कमलेश यादव,संजय शर्मा,रामगोपाल शर्मा,लालाराम आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित हो कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माचाड़ी में समस्त स्टाफ व श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा के साथ मरीजों को फल वितरण एवं गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मना कर उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामनाएं की। साथ ही समाचार के माध्यम से गौमाता को गौ राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग भी की।




