
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के पास गोठ गांव में बिजली विभाग द्वारा प्रस्तावित 33 केवी विद्युत लाइन को गांव के बाहर से ले नही लेने जाने देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन मंगलवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। इसके बावजूद, अब तक प्रशासन एवं संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
धरनारत ग्रामीणों ने प्रशासन को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 22 दिसंबर 2025 तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और 33 केवी लाइन को गांव के बाहर से नहीं ले जाने देगे का आदेश जारी नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं बिजली विभाग की होगी।
ग्रामीणों का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है, लेकिन प्रशासन की लगातार उदासीनता उन्हें कठोर कदम उठाने के लिए विवश कर रही है। उन्होंने जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर उचित निर्णय लेने की मांग की है।
समस्त ग्रामीणों ने दोहराया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।




