E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शहर कमेटी अलवर ने मांग की शहर को जाम से बचाओ

अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनाओ की मांग पर धरना- सीपीआई

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शहर कमेटी की ओर से कामरेड बाबू लाल गौड की अध्यक्षता में प्रगति मार्केट के बाहर तिलक मार्केट मे अण्डरग्राउण्ड पार्किंग निर्माण के लिए धरना दिया गया।
धरने को कामरेड राजकुमार बक्शी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अलवर शहर ट्रफिक जाम से परेशान है,मार्केट के किसी भी रोड पर देखो जाम ही नजर आता हैं, टूव्हीलर की लाईन पूरे मार्केट में लगी रहती हैं,फोर व्हीलर भी सडकों पर खडे रहते है,शहर मे अण्डर ग्राउण्ड पार्किंग की जगह रामलीला ग्राउण्ड ,प्रगति मार्केट, पुरानी तहसील मे स्थान उपलब्ध हैं, फिर भी प्रशासन शहर की इस समस्या का समाधान क्यों नहीं कर रहा है,
धरने को पार्टी के जिला सचिव कामरेड तेजपाल सैनी ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि शहर कमेटी द्वारा नगर निगम एवं नगर विकास न्यास अलवर को ग्यापन के माध्यम से शहर ट्रैफिक जाम की समस्या से अवगत कराते हुए शहर के पांच स्थानों पर अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनवाने का प्रस्ताव भी दिया, परन्तु प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही अमल मे नहीं लाई गई, बल्कि रामलीला मैदान में टाइल्स लगवाई जा चुकी हैं महिलाओ के लिए पिंक टायलेट बनवाया जा रहा है, इससे स्पष्ट हो रहा है कि प्रशासन यहाँ अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनवाने के पक्ष मे नहीं है,
इसी प्रकार प्रगति मार्केट पुराना जनाना अस्पताल में लगभग,10 हजार,300 स्क्वायर मीटर जमीन में से मात्र 1500 स्क्वायर मीटर मे ही अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनाने की योजना है, अगर पूरे स्थान में अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनाकर ऊपर दुकानों की निलामी होती तो शहर की काफी हद तक पार्किंग की समस्या का समाधान होता।
पुरानी तहसील परिसर भी वर्षों से खाली पडा है उसमें लगभग ०4 बीघा जमीन हैं, उसमें भी अण्डरग्राउण्ड पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है, इसी तरह केडलगंज के रिक्त पड़े ब्लाकों मे से एक ओर अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनाया जा सकता है।
पार्टी की अण्डरग्राउण्ड पार्किंग की मांग को समर्थन पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त एक्सईएन ने अपने बयान कहा कि तांगा स्टैण्ड पर चार मंजिला अण्डरग्राउण्ड पार्किंग बनाई जा सकती हैं लेकिन इच्छा शक्ति की जरुरत है, इसके लिए यूआईटी किसी एजेंसी से सर्वे कराये और डीपीआर बनवाए,उसके बाद यहां पार्किंग आसानी से बन सकेगी, पूर्व में यहां यूआईटी ने ही आधुनिक पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन इस पर काम नहीं किया जा रहा।पुराने प्रस्ताव को ही निकालकर एक बार अध्ययन करलें या नया प्लान बनवाए। जाने से बल मिलता है। यह पार्टी की वाजिब मांग है।
इस मांग की श्रखंला मे अगला धरना पुरानी तहसील परिसर के बाहर दिया जावेगा,
धरने में काली चरण जोशी, शचीन्द्र कौशिक,पदम शर्मा,नन्द लाल,भोलाराम शर्मा, ने भी सम्बोधित किया। मंच का संचालन शहर सचिव मनमोहन सैनी ने किया,धरने पर राकेश तिवारी, नरेन्द्र यादव, प्रीतम सिंह, प्यारे लाल शर्मा, राजेन्द्र सिंह, अनन्त कुमार, रमेश कालडा, तिलक राज, नत्थू राम,श्री लाल,चन्द्रहास कुशवाहा, ब्रजमोहन मिश्रा, सुबे सिंह मीणा, बाबू लाल,हबीब खाँ,जहाज खाँ,श्योराम गुर्जर, गजराज सिंह, राम बाबू शर्मा, विष्णु गुप्ता, योगेश, अशोक कुमार, मुबारिक सिंह, ओम प्रकाश, गिरधारी लाल, कैलाश सैनी, छोटे लाल,सुभाष चंद, लक्ष्मी नारायण, सीएम बैरवा, राजू कोली,रामजीलाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!