E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सांसद खेल महोत्सव का आगाज

दैनिक राजस्थान समाचार बांदनवाड़ा संवाददाता चंद्र प्रकाश टेलर भिनाय :- ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारम्भ बगडावत स्टेडियम भिनाय में हुआ! कार्यक्रम में माँ सरस्वती को दीप प्रजवलित कर हुआ! कार्यक्रम के मुख्य अथिति भिनाय प्रधान सम्पतराज लोढ़ा, जिला महामंत्री सुभाष वर्मा अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी जीतू कुल्हारी, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विकास अधिकारी अर्जुन सिंह ओर विशिष्ट अथिति प्रशासक शोभा माली, पूर्व सरपंच तुलसी राम खींची, सी बी ई ओ अशोक राव रहे! कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी ने कहाँ की बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल भी खेलना चाहिए! जिला महामंत्री सुभाष वर्मा ने कहाँ की खेल प्रतियोगिता से विधार्थियो में जितने की भावना बढ़ती है! प्रधान सम्पत राज ने कहाँ की खेल से स्वस्थ शरीर से ही सफलता निवास करती है ओर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहाँ की सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य ‘फिट इण्डिया ओर विकसित भारत ’ का मूल है ओर इससे फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना, युवाओं को उचित मंच देना ओर छुपी हुई प्रतिभाओ को सामने लाना ही है! कार्यक्रम में भाजपा नेता सूरजकरण गुर्जर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मंगल गुर्जर, मण्डल संयोजक देवेंद्र सिंह खींची, रघुवीर सिंह गोहिल, ए सी बी ई ओ अरविन्द सुवासिया, भंवर लाल जाट, प्रधानाचार्य अजय धाबाई, रामरतन गुर्जर, सरपंच राधेश्याम प्रजापति, शारारिक शिक्षक प्रकाश वैष्णव सहित अन्य शारारिक शिक्षक, अध्यापकगण ओर छात्र – छात्राएं ओर ग्रामीण जन उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!