E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंराई में आज होगी ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ मैराथन दौड़

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर, अंराई

अंराई। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज अंराई में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी नीतू मीणा ने बताया कि यह मैराथन दौड़ सुबह 8 बजे तहसील चौराहे से प्रारंभ होगी। दौड़ में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, आमजन, राजकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित उपखंड क्षेत्र अंराई के समस्त ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की विकासात्मक उपलब्धियों तथा विकसित राजस्थान की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर युवाओं एवं नागरिकों में सकारात्मक सोच और सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!