E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

हरिपुरा के होनहार खिलाड़ी प्रिंस सिंह का 69वीं नेशनल स्कूल खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन

दूसरी बार नेशनल टीम में जगह बनाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत–अजीतगढ़

अजीतगढ़। अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुर्जा की ढाणी स्थित शहीद भवानी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा के कक्षा 10 में अध्ययनरत प्रतिभावान खो-खो खिलाड़ी प्रिंस सिंह का चयन 69वीं नेशनल स्कूल खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि प्रिंस सिंह लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण कुमावत ने बताया कि निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी चयन सूची में प्रिंस सिंह का नाम आने से पूरे विद्यालय परिवार एवं ग्राम हरिपुरा में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रिंस की खेल प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उसे यह मुकाम दिलाया है।

प्रधानाचार्य कुमावत ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी छात्र प्रिंस सिंह, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार गुजर, अभिभावक सुमेर सिंह एवं सभी खेल प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

एसएमसी अध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया कि शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार गुजर द्वारा विद्यालय समय के बाद भी खिलाड़ियों को अतिरिक्त अभ्यास कराया गया। साथ ही ग्रामीण स्वयंसेवक कोच मोहन सिंह, राहुल कुमावत एवं शंकर सिंह ने समय-समय पर खो-खो खेल की बारीक तकनीकें सिखाईं, जिसके परिणामस्वरूप हरिपुरा की 14 वर्षीय टीम सीकर जिला विजेता बनी।

शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार गुजर ने जानकारी दी कि 69वीं विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्र-छात्रा) की खो-खो प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का दल 16 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक केकड़ी (अजमेर), राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।

राज्य दल के चयन परीक्षण 24 व 25 दिसंबर 2025 को तथा पूर्व प्रशिक्षण शिविर 26 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरवाड़ा, केकड़ी, अजमेर में आयोजित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 23 दिसंबर 2025 की सायंकाल तक शिविराधिपति एवं प्रधानाध्यापक के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!