E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी जनमानस की चाहत होते हैं, सकारात्मक सोच से सबके जायज काम समय पर निबटाएं -एडीएम

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ ने स्थानांतरित व नवागंतुक अधिकारियों का किया स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। शनिवार 20दिसम्बर को अजीतगढ़ शहर की होटल नारायण पेलेस में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला एवं स्थानांतरित व नवागंतुक अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ के तहसील प्रभारी कपिल मीणा ने बताया कि नीमकाथाना के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारीलाल शर्मा, श्रीमाधोपुर के निवर्तमान तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा को स्थानांतरित होने पर भावभीनी विदाई दी गई तथा नवागंतुक नीमकाथाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा एवं अजीतगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय का भव्य स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी जनमानस की चाहत होते हैं, सकारात्मक सोच से सबके वैध कार्य समय पर निबटाएं। निवर्तमान एएसपी गिरधारीलाल शर्मा ने कहा कि अधिकारी को जनता से हर दिन कुछ नया सीख कर अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहना चाहिए। नीमकाथाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने कहा कि पूर्वोत्तर समकक्ष अधिकारियों की कार्यशैली से जनहित में कानून व्यवस्था बेहतर देना ही मेरा प्रमुख उद्देश्य रहेगा। निवर्तमान तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा ने कहा कि अधिकारी को कार्यालय एवं फील्ड में जनता को धैर्य से सुनना चाहिए और लीगल काम को समय पर करना चाहिए। सोसायटी के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार लाटा ने कहा कि हम पीड़ित मानवता की सेवार्थ दृढ़ संकल्पित हैं । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की अजीतगढ़ टीम बेहतरीन कार्य कर रही है। जिला सदस्य दिनेश गोविन्द शर्मा ने मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में कहा कि बचाकर चलने के बजाय स्वयं बचकर चलना ही सबकी सुरक्षा का द्योतक है। पुलिस उपाधीक्षक अजीतगढ़ प्रेम बहादुर निर्भय ने कहा कि हमें नियमों की पालना कर दूसरों को प्रेरित करना चाहिए।इस मौके पर दुपहिया वाहन-चालकों को हेलमेट वितरित करके वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। समारोह को उपसंरक्षक सदस्य विजय यादव एवं मौहम्मद शरीफ गौरी ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर अजीतगढ़ थानाधिकारी विजय सिंह, शाहपुरा आरटीओ बाबूलाल मीणा,पी के सिंह ,अनिल कुमार,देवेन्द्र परमार,राजेश शर्मा, विनोद शर्मा,महेश दीवान, रामनिवास मीणा,सीए नितिन जोशी,गोपाल मीणा, रामजीलाल, एडवोकेट शंकरलाल यादव, डॉ कमलेश कांवर, विनोद लुणाका,धर्मा सैन, सुरेन्द्र मीणा, शंकरलाल सहित अनेक गणमान्य व अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!