E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मानव सेवा अपनाघर आश्रम, बिजयनगर

बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
दिनांक 22.12.25 को मानव सेवा अपनाघर आश्रम, बिजयनगर में *डॉ. अनिरुद्ध भार्गव* (मनोचिकित्सक, अमृतकौर हॉस्पिटल, ब्यावर) द्वारा आश्रम में रह रहे 35 प्रभुजन—जो मंदबुद्धि, अस्वस्थ, बेघर एवं सड़क आदि स्थानों से रेस्क्यू कर लाए गए हैं—का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विस्तृत जांच की गई। सभी को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

डॉ. भार्गव ने आश्रम की व्यवस्थाओं एवं रहन-सहन की सराहना की तथा यह देखकर खुशी जताई कि सभी आवासियों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।
वे CMHO, ब्यावर के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अपनी सेवाएँ आश्रम में नियमित रूप से दे रहे हैं।

आश्रम में आवश्यक दवाओं की व्यवस्था अपनाघर आश्रम एवं राजकीय चिकित्सालय, बिजयनगर के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर सभी आश्रमवासियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन एवं शरीर तापमान की जाँच राजकीय चिकित्सालय, बिजयनगर के नर्सिंग स्टाफ नारायण सिंह जी एवं मदन सिख्वाल जी द्वारा की गई।
सेवा कार्य में आश्रम से पवन जी, पंकज जी ने सक्रिय सहयोग दिया।

आश्रम अध्यक्ष श्री मधुसुधन कानोड़िया जी एवं केयरटेकर श्री विजय गुप्ता ने जिला प्रशासन एवं सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!