E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजकीय विवेकानंद मॉडल स्कूल मे मानक लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भारत सरकार द्वारा संचालित मानक क्लब गतिविधियों के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, अराई (जिला अजमेर) में मानक लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के रिसोर्स पर्सन श्री मनोज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बजरंग लाल देहरू ने की। कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य श्री धीरज कुमार, मेंटर श्रीमती अनुराधा शर्मा,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मेंटर श्रीमती अनुराधा शर्मा ने भारतीय मानक ब्यूरो के उद्देश्यों, संगठनात्मक ढाँचे, मानकों की उपयोगिता तथा मानक क्लब की वार्षिक कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य श्री बजरंग लाल देहरू ने विद्यार्थियों को गुणवत्ता एवं मानकीकरण के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्ता, मानकीकरण एवं उपभोक्ता जागरूकता के प्रति प्रेरित करना है, जिससे विद्यार्थियों में जिम्मेदार उपभोक्ता बनने की समझ विकसित होती है।
प्रतियोगिता परिणाममानक लेखन प्रतियोगिता प्रथम स्थान – लक्की चौधरी द्वितीय स्थान – प्रत्यक्ष पंवा तृतीय स्थान – हार्दयांशी पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम स्थान – पूर्व द्वितीय स्थान – नयनश्री तृतीय स्थान – रक्षा लक्ष्कार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), रिसोर्स पर्सन एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!