E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पीडब्ल्यूडी द्वारा 2200 पौधों का रोपण कर, एक वर्ष तक संरक्षण का लिया दायित्व

नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राज्य सरकार के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए प्रताप स्टेडियम,कन्या महाविद्यालय के समीप 2200 पौधौ का रोपण किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए सभी 2200 पौधौ की सुरक्षा एवं पालन पोषण का दायित्व एक वर्ष तक स्वयं पीडब्ल्यूडी द्वारा निभाने का संकल्प लिया गया।
पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रताप स्टेडियम में खेल रहे बच्चों ने भी बढ़- चढकर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की सहभागिता से कार्यक्रम और भी प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर एईएन सविता मीणा, जेईएन गोपाल राम तथा एक्सईएन महिलाल मीणा सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग का स्टॉफ उपस्थित रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रुप से पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया गया यह प्रयास भविष्य में हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी एडवोकेट शेखर वशिष्ठ द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!