Uncategorized

रायपुर में 30वां कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

रायपुर जागीर में 77जरुरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ । अजीतगढ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रायपुर जागीर में गुरुवार को 30वां कम्बल वितरण कार्यक्रम ग्राम प्रशासिका उगंता देवी कुमावत की अध्यक्षता एवं अमीचंद मीणा -घनश्याम मीणा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य धूड़ाराम यादव , प्रदेशाध्यक्ष विकास संगठन जयपुर गजेन्द्र सिंह शेखावत, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक प्रकाशचंद्र ओसवाल एवं प्रधानाचार्य कैलाशचंद्र यादव के सम्मिलित सहयोग से 77जरुरतमंद, असहाय एवं वृद्ध लोगों को गर्म कम्बल वितरित किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आयोजकों का धन्यवाद दिया जो उन्होंने इस भीषण सर्दी में असहाय, जरुरतमंद एवं वृद्ध लोगों को सर्दी से बचाने का कारगर उपाय किया।गरीब,निर्धन,असहाय,वृद्ध, अपाहिज एवं बीमार की सेवा को ईश्वर की सेवा मानते हुए सबने इस शानदार कार्यक्रम की सराहना की। डॉक्टर सीताराम कसाणा ने अपने उद्बोधन में मानव सेवा को सर्वोपरि सेवा बताते हुए ऐसे कार्यक्रम करते रहने एवं अधिक से अधिक लोगों को ऐसे पुनीत कार्य से जोड़े रखने का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उगंता देवी कुमावत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि परहितार्थ सेवा सर्वोपरी सेवा है। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!