E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था “राजस्थान उप-शाखा -श्रीमाधोपुर -नीमकाथाना की बैठक हुई

ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सैनी ने कार्यकारिणी का गठन किया

‌ ‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ 27दिसम्बर,2025 शनिवार को ओम न्यू ग्लोबल एकेडमी पृथ्वीपुरा रोड़, श्रीमाधोपुर में “सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था “राजस्थान उप-शाखा श्रीमाधोपुर ब्लॉक की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सैनी रेलवे का ब्लॉक शाखा द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया।KAVSराजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सैनी,प्रदेश महासचिव मदनलाल सैनी,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हनुमान प्रसाद सैनी, नीमकाथाना जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सैनी की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन प्रत्येक गांव-ढाणी का प्रतिनिधित्व ग्राम अधिकारी के रुप में दायित्व देकर किया गया। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सैनी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार चंद्रप्रकाश सैनी वरिष्ठ अध्यापक को जिला उपाध्यक्ष व विक्रम सैनी नर्सिंग अधिकारी को जिला महासचिव नियुक्त करके , एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेकर संस्था व समाज को एक नई ऊर्जा के साथ नये आयाम स्थापित करने का संदेश दिया। प्रदेश महासचिव मदनलाल सैनी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने व संयम और धैर्य से आगे बढ़कर कार्य करने का मार्ग दिखाया। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सैनी ने लोकतंत्र की चुनावी परम्परा के आधार पर विजयी होने पर सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में संस्था को नई बुलंदियों पर पहुंचाने व समाज की समस्याओं से अवगत कराने पर उनका निराकरण करवाने का आश्वासन दिया तथा संस्था के संगठन, कार्यों, उपलब्धियों व आगामी लक्ष्यों के बारे में सबको विस्तार से बताया। ‌‌ कार्यक्रम के अध्यक्ष साधुराम सैनी सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी ने अनेक सामाजिक विषयों ,शिक्षा का प्रचार -प्रसार, कुरीतियों का बहिष्कार,आपसी सहयोग, एकजुटता इत्यादि पर विचार -विमर्श करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं हेमराज सैनी,अजय सैनी प्रधानाचार्य, किशोर सैनी, संदीप सैनी खेतड़ी आदि ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। ‌ इस अवसर पर चौथमल सैनी सेवानिवृत्त रेलवे, कालूराम सैनी खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष,सुशील कुमार सैनी, घनश्याम सैनी, संदीप कटारिया,सुरेश सैनी, हेमंत सैनी,रवि कुमार सैनी,बलदेव सैनी, द्वारिकाप्रसाद सैनी,राजेश कुमार सैनी, प्रहलाद सहाय सैनी, सीताराम सैनी,गोपाल सैनी और जयपुर, खेतड़ी, नीमकाथाना, अजीतगढ़ श्रीमाधोपुर ब्लॉक से अनेक सेवानिवृत्त व सेवारत कर्मचारियों ने उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सैनी ने ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कर अजय सैनी प्रधानाध्यापक को ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हनुमान सैनी को ब्लॉक महासचिव एवं ग्राम/वार्ड प्रभारी के रुप में मूण्डरु -भागीरथमल सैनी,पृथ्वीपुरा- उमेश सैनी,मानगढ़- बलदेव सैनी,अरनिया-सीताराम सैनी,नावलाई-सुरेंद्र कुमार व्याख्याता,जयरामकावाली -हेमंत सैनी,बिज्यावाली-योगेश सैनी,पिपलावाली-बलदेव सैनी,बोरावाली-प्रहलाद सैनी, रामचंद्रवाली-प्रहलाद सैनी को नियुक्त किया, मीटिंग में आए हुए सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद दिया तथा एकेडमी संचालक विक्रम सैनी का आज की व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सैनी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!