
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
मसूदा। उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा की अध्यक्षता में आज अवैध खनन के विरुद्ध उपखंड स्तरीय एस आई टी कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया इस दौरान बैठक में अवैध खनन के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने और प्रभावी कार्रवाई के लिए एक महत्वपूर्ण उपखंड स्तरीय एसआईटी (विशेष जांच दल) मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी (एसडीएम) दीपशिखा ने की।
*मीटिंग की प्रमुख बातें:*
1. *अवैध खनन की समीक्षा:* एसडीएम दीपशिखा ने अवैध खनन के वर्तमान मामलों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
2. *एसआईटी का गठन:* अवैध खनन के मामलों की जांच के लिए जिला कलेक्टर महोदय ब्यावर द्वारा एक उपखंड स्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है।
जिसमें सदस्य पुलिस उप अधीक्षक मसूदा
माइनिंग इंजीनियर खनन विभाग ब्यावर
तहसीलदार मसूदा, विजयनगर
थाना अधिकारी मसूदा, विजयनगर ,ब्यावर सदर
रेंजर वन विभाग ब्यावर आदि शामिल है ।
3. *कार्रवाई की रणनीति:* मीटिंग में अवैध खनन रोकने के लिए संयुक्त अभियान चलाने, खनन स्थलों की नियमित जांच, और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर चर्चा की गई।
. एसडीएम दीपशिखा ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उनके वाहनों को जब्त किया जाए।
मीटिंग में तहसीलदार मसूदा रामकिशोर नायब तहसीलदार मसूदा रामप्रसाद , विजयनगर थाना प्रभारी करण सिंह खनन विभाग से फोरमेन अनीता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।




