
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ के आकर्षक खेल मैदान पर 25दिसम्बर से 31दिसम्बर तक चलने वाली 7दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच के साथ निर्विघ्न समापन हो गया। दिवंगत क्रिकेटरों महेंद्र चौधरी, बहादुर मीणा एवं रघुवीर सिंह बड़गुर्जर की स्मृति में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में देश-प्रदेश की नामी क्रिकेट टीमों ने शिरकत की ।आयोजक कमेटी अध्यक्ष महावीर गुप्ता जिला जज , जयपुर विकास प्राधिकरण अपीलीय न्यायाधिकरण जयपुर और कमेटी प्रवक्ता मुकेश कुमार शर्मा “मार्शल” से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिसार और गुजरात के मध्य हुआ जिसमें गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गैंदबाजी का फैसला लिया। हिसार की टीम निर्धारित 20ओवर भी नहीं खेल पाई और ऑल आउट होकर 153रन ही बना पाई।जवाब में गुजरात की टीम ने 4विकेट खोकर 16वें ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करके टूर्नामेंट का विजेता खिताब जीत लिया। गुजरात ने विजेता टीम का 1लाख 51हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं चमचमाती विजेता ट्रॉफी का खिताब जीता वहीं हिसार की टीम को 1लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं शानदार उप विजेता ट्रॉफी से सन्तोष करना पड़ा।इस फाइनल मैच के मैन ऑफ दी मैच अनीश ने 90रन बनाए ।मैन ऑफ दी सीरीज देवांक रहे जिन्होंने 13विकेट लिए और 103रन बनाए।बेस्ट अंपायर का अवॉर्ड रौनक पाराशर को मिला, बेस्ट कमेंट्रेटर का पुरस्कार मुकेश कुमार शर्मा “मार्शल” को दिया गया। समापन समारोह में उमराव मीणा ,हेम सिंह शेखावत, बलराम यादव, जगदीश चौधरी,रवि आर्य, गजानंद यादव,विकास काकोड़िया, गुड्डू तिवारी, अशोक मीणा,मोहन कुड़ी,पवन नौशादर,मनीष दीवान,मनोज गुर्जर, जगदीश गुर्जर,असलम शेर खान, सुभाष खण्डेलवाल,बलदेव जाट, मुन्ना खान, ललित स्वामी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।




