
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गढ़टकनेत ग्राम की बड़ी ढ़ाणी रामसागर जोहड़ा स्थित श्रीरामकृष्ण गौशाला में यों तो आए दिन किसी न किसी गौभक्त परिवार की तरफ से गौसवामणियां होती ही रहती हैं लेकिन गुरुवार 1जनवरी,2026अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार विशाल एवं भव्य गौसवामणी का गौशाला प्रबंधन अध्यक्ष लाहारामद्वाराचार्य , टीला पीठाधीश्वर हरिर्याचार्य महाराज के प्रतिनिधि किशोरी दास महाराज के सान्निध्य में आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में गौभक्तों एवं गौसेवकों ने अपनी-अपनी सहभागिता निभाई। ग्राम पंचायत गढ़टकनेत के पूर्व उपसरपंच सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस गौसवामणी में श्रीरामकृष्ण गौशाला के तमाम 200से भी ऊपर गौवंश को दलिया, गुड़,चूरी, सब्जियां,घास ,छानी,कड़बी इत्यादि की भरपेट खुराक दी गई जिससे गौसेवा कार्य सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रही जिन्होंने गायों की पूजा -अर्चना की,ग्वाले को दक्षिणा दी एवं गाय-बछड़े के दर्शन करके नववर्ष की खूबसूरत शुरुआत की। श्रीरामकृष्ण गौशाला परिसर में नववर्ष पर एक अनोखा ही वातावरण देखने को मिला जिसमें पुरुषों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं बच्चियों में गौसेवा का जबर्दस्त जुनून देखा गया।




