E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह में मूण्डरु निवासी डॉ. विजय जोशी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज़ संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। शेखावाटी के प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक एवं पत्रकार स्वर्गीय टी.सी. प्रकाश की 93वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को शिमला के खेल मैदान में टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. संदीप नेहरा, राजस्थान स्कूल के डायरेक्टर मधुर यादव (कोटपूतली), महान मूर्तिकार मातूराम वर्मा, डॉ. उमेश गुप्ता, बृजमोहन शर्मा (हैदराबाद), डॉ. पूरणमल सुरोलिया, डॉ. उमराव सिंह यादव, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, राव ईश्वर सिंह, राहुल गांधी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूरणमल सुरोलिया, ब्राह्मण समाज झुंझुनूं जिलाध्यक्ष कैलाश पाण्डे, पचेरी सरपंच ओमप्रकाश बोहरा, सिंघाना नगरपालिका अध्यक्ष विजय पाण्डे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, पूर्व जीडीईओ मोहनलाल यादव एवं ठाठबाड़ी सरपंच डॉ. किशोरी लाल यादव उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत स्वर्गीय टी.सी. प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय टी.सी. प्रकाश की स्मृति में उनके सुपुत्र डॉ. रामानंद शर्मा द्वारा विगत 17 वर्षों से निरंतर इस भव्य आयोजन का आयोजन किया जाना सराहनीय है।
समारोह में गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल द्वारा 19 विशिष्ट व्यक्तियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। इनमें सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मूण्डरु निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. विजय जोशी को शिक्षा, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. रामकरण यादव एवं डॉ. ओमप्रकाश शर्मा को नोबेल शांति पुरस्कार, जबकि डॉ. संदीप नेहरा, डॉ. रामानंद शर्मा एवं डॉ. उमराव सिंह यादव को ह्यूमैनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में 251 प्रतिभाओं को टी.सी. प्रकाश राष्ट्रीय गौरव अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान गेटवेल हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 687 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही कायमगंज व दिल्ली के प्रसिद्ध जादूगर एस.के. शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा आकर्षक जादू के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
समारोह में आसपास के समस्त सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्य एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!