
राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज ब्यूरो डैस्क जयपुर- सर्व समाज सेवा समिति S 4 के सदस्यों द्वारा होली के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय उच्च प्राथमिक आवासीय विद्यालय रामनगरिया में रहने वाले बच्चों के साथ त्यौहार मनाया गया ।
डा अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों के लिए गोनेर, जगदीश महाराज जी के मंदिर में प्रसादी, (खीर, मालपुआ, पूड़ी, दाल), भोग लगाने के उपरांत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, विद्यालय के आठवीं कक्षा के बच्चों का विदाई समारोह भी मनाया गया, उपस्थित छात्रों को नोटबुक, स्टेशनरी इत्यादि का वितरण भी किया गया।
बच्चों का उत्साहवर्धन करने में इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसके उपरांत निम्न दिहाड़ी मजदूरों की बस्तियों में भी भोजन पंगत प्रसादी की गई।
1 Vit के पास स्थित बस्ती
2 द्वारकापुरी अपार्टमेंट, प्रतापनगर के पास स्थित बस्ती।
सर्व समाज सेवा समिति से नरेश, नीतेश संदीप, प्रफुल्ल, दम्मी लाल, धर्मेंद्र , राहुल, शिवचरण, राजेंद्र, हेमेंद्र, कुशल,डा अशोक दुबे उपस्थित रहे।




