
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी। माचाड़ी कस्बे के नजदीक “डॉक्टर आपके द्वार” स्वास्थ्य मिशन के तहत भारत सरकार की सीएसआर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से क्रियान्वित कैम्प का आयोजन गाँव राजपुर छोटा( रैणी) में किया गय स्वास्थ्य शिविर में करीब एक 135 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इस शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया।
शिविर में बीपी, शुगर, एनीमिया और आंखों की जांच की गई। स्कूली बच्चों को निशुल्क दवाइयां दी गईं और उन्हें स्वच्छता, स्वस्थ, भोजन, और वय्याम के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान sdm एसडीएम रेणी रामकेश मीणा सरपंच श्रीमती सरोज मीणा, सरपंच राजपुर छोटा बिशन सिंह बैरवा स्कूल प्रिंसिपल डॉ. जेपी शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर त्रिलोक कुमार, फार्मासिस्ट शौकत ख़ान , और ड्राइवर मौजूद रहे।
इस आयोजन से ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने का अवसर मिला सरोज मीना ने बताया एसे निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा हर गाव पंचायत भवन पर लगाए जाएंगे



