दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा अलवर। अलवर मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लाभार्थी आवेदनों की आक्षेप पूर्ति ०9 नवम्बर तक करा सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से उत्कृष्ट ढंग से करवाकर रोजगारोन्मुख बनाने हेतु मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों द्वारा आवेदन किये जाने के पश्चात जिन भी लाभार्थीयों के आवेदन आक्षेप में है वे ०9 नवम्बर 2025 तक आक्षेप पूर्ति करवायें, अन्यथा उनके आवेदन निरस्त कर दिये जायेंगे।
Related Articles
Check Also
Close



