
दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा,तखतगढ़। तखतगढ़ सहायक अभियन्ता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, उपखण्ड सुमेरपुर के अनुसार जवाई पाइप (व्यास 1400 मिमी) में किरवा के पास लीकेज होने के कारण साण्डेराव फिल्टर प्लांट एवं ढोला फिल्टर प्लांट पर जवाई के पानी की आवक बाधित हो गई है। पाली प्रोजेक्ट अधिकारी व अभियन्ताओं की टीम द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते कल दिनांक 24 नवम्बर को साण्डेराव फिल्टर प्लांट (प्रोजेक्ट प्लांट सहित) तथा ढोला फिल्टर प्लांट से जुड़े ग्रामों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
साण्डेराव फिल्टर प्लांट से जुड़े 19 गाँव वह तखतगढ़ शहर तथा ढोला फिल्टर प्लांट से जुड़े 22 गाँवों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी । विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील की है।




