E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

चाय की खोखा दुकान में चोरी: सात दिन में दूसरी वारदात, लोगों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर बयाना। रीको औद्योगिक क्षेत्र के सामने स्थित एक चाय की खोखानुमा दुकान पर शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आश्चर्य की बात यह है कि एक सप्ताह में इसी दुकान में दूसरी बार चोरी हुई है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है।
दुकानदार हरदयाल धाकड़ ने बताया कि चोर दुकान का किवाड़ हटाकर अंदर घुसे। दुकान से नमकीन, गुटखा पाउच, बिस्किट के पैकेट व गल्ले में रखी रेजगारी चोरी कर ले गए। यह घटना स्टेट हाईवे पर हुई, जहाँ चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने हाईवे पर खड़े भारी वाहनों की आड़ लेकर वारदात को अंजाम दिया। हाईवे की लगातार गतिविधि के बावजूद लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।
हाल ही में आयोजित सीएलजी मीटिंग में पुलिस ने हाईवे व भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार सख्त गश्त का आश्वासन दिया था, लेकिन दोबारा चोरी की घटना होने पर लोगों ने गश्त बढ़ाने व रात्रिकालीन सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!