
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी। माचाड़ी कस्बे के नजदीक ग्राम पंचायत बैरर में एक कुएं में पांच दिन पहले एक श्वान (कुत्ता) कुएं में गिर गया जिसका पता चलते ही ग्रामीणों ने जीव-जंतु प्रेमी व समाज सेवी जुगनू तमोली को दी। समाज सेवी व जीव-जंतु प्रेमी जुगनू तमोली सुचना मिलते ही अपनी टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और श्वान (कुत्ते) को रेस्क्यू कर सहकुशल कुएं से बाहर निकाला।
मनीष तिवारी ने बताया कि पिछले ०5 दिनों से कुएं में कुत्ता गिर गया! कुआं चारों और से क्षतिग्रस्त है कुछ समय पहले उसे कुएं को मिट्टी से भरने की कोशिश की गई परंतु वह अधूरा छोड़ दिया और अभी भी उसके आसपास कोई भी हादसा हो सकता है। कुए के पास सड़क मार्ग भी है। जिसके चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस और प्रशासन को शीघ्र ध्यान देना चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सकता है। इस अवसर पर मनीष तिवाडी, आरडी मीना,शिवरतन जांगिड़, दिनेश,रामल्या पटेल, बाबूलाल, हाकिम सिंह,मनोज एवं गांव के गणमान्य लोग व नवयुवक मौजूद रहे। काफी मशक्कत के बाद में देर रात ०5 दिन से तड़प रहे कुत्ते को सकुशल जिंदा बाहर निकाला।




