E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ताल्लुका विधिक केकड़ी के तत्वावधानमे न्याय आपके द्वार” अभियान के तहत ग्रामीणो को दी कानूनी जानकारी

(पंकज बाफना)राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक केकड़ी के तत्वावधानमे न्याय आपके द्वार” अभियान के तहत सोमवार को ग्राम सांकरिया मे ग्रामीणो के साथ जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अधिकार मित्र निर्मला राठौर ने बताया कि शीतकालीन महीनों के दौरान बढ़ते पर्यावरणीय प्रदूषण,महिलाओं पर हो रहे लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता,नई चेतना 4.0,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित ग्रामीणो के साथ उक्त मुद्दो पर चर्चा कर जानकारी दी गई। ग्रामीणो ने दी गई जानकारी का अनुसरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुल 60 लोगो की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र निर्मला राठौर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!