E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता, गढ़टकनेत का भव्य उद्घाटन के साथ हुआ आगाज

खेल युवाओं के चरित्र निर्माण में सहायक- श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री हरिदास जी महाराज

‌‌ दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गढ़टकनेत के खेल मैदान में कई दिनों से चिर-प्रतीक्षित श्री भौमिया जी महाराज प्रथम ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार प्रातः 10.15बजे श्रीश्री1008महामण्डलेश्वर श्री हरिदास जी महाराज की अध्यक्षता, अजीतगढ़ पूर्व प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव, ओबीसी जिला प्रकोष्ठ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रतनलाल जांगिड़, गीतांजलि हॉस्पिटल अजीतगढ़ के डॉ मंगल यादव , राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य भीम सिंह सामोता के मुख्य आतिथ्य और महेंद्र शर्मा, शिक्षाविद् श्रवण रुण्डला,महेश दूधवाल, मुकेश नटवाड़िया डीलर, कमलेश रोलानिया,दशरथ वर्मा, रतनलाल मीणा,प्रभु वर्मा,किरण सिंह बड़गुर्जर, विष्णु कुमावत,हरफूल फौजी , प्रेमप्रकाश फौजी ,पवन शर्मा के विशिष्ट सान्निध्य में विधिवत पूजा -अर्चना,दीप प्रज्ज्वलन के साथ उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की एंकरिंग कर रहे एडवोकेट रामचंद्र जांगिड़ ने बखूबी मंच संचालन किया। आगंतुक अतिथियों का माला पहनाकर,साफा बंधवाकर, शॉल ओढ़ाकर यथोचित स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया। अतिथियों ने तमाम टीमों के खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल खेलने की महत्वपूर्ण हिदायतें दी। एवं फीता काटकर खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच सकराय और शाहपुरा की टीमों के बीच हुआ जिसमें शाहपुरा की टीम ने सकराय की टीम को 6विकेट की शिकस्त दी।दूसरा मैच बालाजी क्रिकेट क्लब वर्सेज लिसाड़िया के बीच खेला गया जिसमें लिसाड़िया की टीम विजयी रही। तीसरा मैच शाहपुरा वर्सेज लिसाड़िया के बीच खेला गया जिसमें लिसाड़िया की टीम ने बाजी मारी। श्रीश्री1008महामण्डलेश्वर श्री हरिदास जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेल युवाओं एवं बच्चों में चरित्र निर्माण का कार्य करता है वहीं खेलों से हमारी सनातन संस्कृति भी प्रभावित होती है क्योंकि खेलों से मानवीय मूल्यों का संरक्षण होता है। पूर्व प्रधान एडवोकेट शंकरलाल यादव ने श्री भौमिया जी महाराज सेवा समिति के जनहित के कारण कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। डॉ मंगल यादव ने खेल प्रतियोगिताओं से फिट रहने और बीमारियों से बचने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुकेश नटवाड़िया डीलर ने अपने धन्यवाद भाषण में ग्राम विकास में युवाओं के योगदान की प्रशंसा की। ‌‌ खेल समिति एवं आयोजन समिति कार्यकर्ता बिरदीचंद मीणा, रामचंद्र जांगिड़, धर्मवीर मीणा,मनीष मीणा, विक्रम मीणा,गोलू हरिजन,नरेश यादव,कब्बू नायक,पिंटू वर्मा, मुकेश योगी, प्रकाश योगी, ओमप्रकाश कुमावत,हनीफ मौहम्मद,किरण सिंह बड़गुर्जर,मुरारी मीणा, रामावतार नायक, सत्यप्रकाश जांगिड़, मनीष कुमावत,बंटी मीणा,बुल्ली मीणा ने ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के इस भव्य एवं विशाल आयोजन में अपने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है जिससे खेल मैदान में रौनक देखने को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!