
दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा, तखतगढ़। मालपुरा (आहोर)। झोपड़ी मालपुरा में रावणा राजपूत समाज 18 गाँव पट्टी की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष करण सिंह मालपुरा की उपस्थिति रही। इस दौरान मंदिर निर्माण एवं आगामी प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी चढ़ावे की बोलियाँ बोली गईं तथा कुछ समाजजन द्वारा राशि जमा कराई गई, वहीं कुछ सदस्य और राशि जमा करवाने की प्रक्रिया में हैं।
मंदिर निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है, जिसे लेकर समाज में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। बैठक में रावणा राजपूत समाज 18 गाँव पट्टी के अनेक समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




