
*नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):- राजगढ क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप महावर एवं कार्यक्रम संयोजक लायन दुष्यन्त आर्य ने बताया कि अस्पताल परिसर में मरीजों को बैठने हेतु हो रही परेशानी के मध्ये नजर चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर रमेश चंद मीना,डॉक्टर दिनेश जैन एवं नर्सिंग प्रभारी बृजेश मीना की उपस्थिति में ससम्मान कुर्सियां प्रदान की गई।
इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में लायंस क्लब के प्रांतीय सलाहकार खेम सिंह आर्य, वीरेन्द्र दाधीच, एन एल वर्मा, अजय यादव, रामावतार बंसल, सुरेश सैन सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

