
की । दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ एवं राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार 20दिसम्बर को अजीतगढ़ की होटल नारायण पेलेस में नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , नीमकाथाना,लोकेश मीणा के मुख्य आतिथ्य में सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। समारोह में पदोन्नत व स्थानांतरित अधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा जिसमें नीमकाथाना के तत्कालीन एएसपी गिरधारीलाल शर्मा, नवनियुक्त एएसपी लोकेश मीणा, पूर्व एडीपीसी सीकर,राकेश लाटा, श्रीमाधोपुर निवर्तमान तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा, नवनियुक्त तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया, निवर्तमान डीवाईएसपी, अजीतगढ़,उमेश गुप्ता, वर्तमान अजीतगढ़ डीवाईएसपी प्रेम बहादुर निर्भय का सम्मान किया जाएगा।इसके साथ ही कार्यक्रम में अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सोसायटी के तहसील प्रभारी कपिल मीणा, ब्लॉक संयोजक शंकरलाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर के गुरुवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित करके जिम्मेदारी सौंप दी गई है।




