E-Paperhttps://dainikrajasthansamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़देशराजस्थानलोकल न्यूज़

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा सजग लाडो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दैनिक राजस्थान समाचार घनश्याम शर्मा जयपुर- सीकर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान केन्द्र की टीम द्वारा कल्याण ए.यू. फाउंडेशन स्किल्स ट्रेनिंग एकेडमी का भ्रमण किया गया। यह विजिट एकेडमी के मैनेजर बीरबल सिंह चौधरी के समन्वय से की गई। इस दौरान केन्द्र प्रबंधक नीलम कुमारी एवं अधिवक्ता कृष्णा सोनी द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सजग लाडो अभियान के माध्यम से बालक-बालिकाओं को आर्थिक सशक्तिकरण परामर्श, महिला सुरक्षा परामर्श, विधिक परामर्श एवं महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में काली बाई भील उड़ान योजना, शिक्षा सेतु योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, आरएस-सिट (RSCIT) एवं आरएस-सीएफए (RSCFA) निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, आंतरिक समिति एवं स्थानीय समिति की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई तथा संस्थान में आंतरिक समिति का गठन करवाया गया। अधिवक्ता कृष्णा सोनी ने POCSO Act एवं सायबर अपराध से संबंधित जानकारी देते हुए बालक-बालिकाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर राजकॉप सिटिजन ऐप के उपयोग एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को आवश्यक हेल्पलाइन नंबर — 112, 108, 1098, 1090 आदि साझा किए गए ताकि आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र सहायता प्राप्त की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!