E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ग्राम पंचायत फतेहगढ़ एवं स्यार एवं में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)सरवाड़। क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहगढ़ एवं स्यार में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया। शिविर के दौरान राजस्व, पंचायत, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया गया। शेष लंबित प्रकरणों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने शिविर में अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद मजबूत हुआ। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को राहत मिली तथा प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष का वातावरण बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!