E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में भामाशाह परिवार द्वारा जीना निर्माण एवं छत मरम्मत कार्य के साथ-साथ 65विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्रीमाधोपुर ब्लॉक की कंचनपुर पीईईओ अधीनस्थ राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंचनपुर में भामाशाह फतेहचंद सोनी, रमेशचंद सोनी एवं परिवार द्वारा विद्यालय के सभी नामांकित 65छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण का पुण्य का कार्य किया गया।मोटे अनुमान के आधार पर भामाशाह ने विद्यार्थियों के स्वेटर वितरण कार्य में रुपये 21हजार खर्च किए। विद्यालय परिसर में जीना निर्माण कार्य में 1लाख खर्च किए और छत मरम्मत कार्य में 1लाख25हजार के लगभग खर्च किए। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवंत कुमार बायल ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए भामाशाह फतेहचंद सोनी, रमेशचंद सोनी एवं परिवार ने निर्माण एवं मरम्मत कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों को स्वेटर भी वितरित करने का बीड़ा उठाया जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका सदैव आभारी रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित भामाशाहों, पीईईओ,भामाशाह प्रेरक , गणमान्य व्यक्तियों का यथोचित स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया। इस अवसर पर पीईईओ संजय कुमार मीणा, भामाशाह फूलचंद, भामाशाह प्रेरक अमरचंद, गांव के गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!