E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नेशनल हाईवे पर घायल गौ माता का रेस्क्यू, तखतगढ़ गौरक्षक टीम ने बचाई जान

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा, तखतगढ़। नेशनल हाईवे नेतरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौ माता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे बने बड़े खड्डे में जा गिरी। राह चलते किसी व्यक्ति ने जब ध्यान दिया तो सूचना तखतगढ़ गौरक्षक फोर्स टीम को दी। सूचना मिलते ही हरजी गौरक्षक टीम तथा तखतगढ़ गौरक्षक टीम मौके पर पहुँची और घायल गौ माता को सुरक्षित बाहर निकालकर तखतगढ़ पशु चिकित्सालय पहुँचाया।

पशु चिकित्सालय में डॉक्टर राकेश कुमार मीणा तथा नर्सिंग स्टाफ भंवरलाल खिड़िया, नारायणलाल मीणा, विनोद कुमार और चेतना कुमारी की टीम ने तुरंत उपचार प्रारंभ किया। गौ माता का एक पैर पूरी तरह से कुचला और सूख चुका था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त पैर को काटने का निर्णय लिया। गौरक्षक टीम के सदस्यों विनोद मीणा, दीपक सुथार (हरजी टीम) तथा डेनी राठौड़ (तखतगढ़ टीम) ने पूरी तत्परता से सहयोग किया।

टीम के सामूहिक प्रयास से ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपचार के बाद गौ माता को हरजी गौशाला में सुरक्षित भेजा गया, जहाँ उसकी आगे की देखभाल की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने गौरक्षक दल और पशु चिकित्सालय टीम के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर रेस्क्यू नहीं किया जाता तो गौ माता की जान बचाना मुश्किल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!