E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नव-पदस्थापित प्रधानाचार्य का स्वागत–अभिनन्दन–सम्मान का सिलसिला जारी

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत–अजीतगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के नव-पदस्थापित प्रधानाचार्य भीम सिंह सामोता के सोमवार को कार्यभार ग्रहण करते ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर 1 बजे भामाशाह डॉ. महेश महरिया, बी.एल. सेनेट्री के प्रोप्राइटर बनवारी लाल हरितवाल तथा सेवानिवृत्त शिक्षक, एसडीएमसी सदस्य एवं पत्रकार प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा प्रधानाचार्य सामोता का साफा पहनाकर और माला व स्मृति-चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनन्दन-सम्मान किया गया।
डॉ. महरिया ने विद्यालय पहुँचकर उपस्थित समस्त स्टाफ को नाश्ता करवाते हुए प्रधानाचार्य के पदभार ग्रहण पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
अर्द्धवार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को संक्षिप्त रखा गया। इस अवसर पर मंत्रालयिक कर्मचारी महेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, व्याख्याता बीरमा कुमारी, उपप्रधानाचार्य अनूप कुमारी वर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका कल्पना मीणा, अध्यापिका तेजेश्वरी कुमारी, अध्यापक गोकुलचंद कनवन्त, पंचायत शिक्षक गिरधारीलाल नटवाड़िया सहित पूरा स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!