E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा व अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देवनारायण मंदिर बयाना में हुआ भव्य आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजी श्रीकृष्ण भक्ति की स्वर लहरियां

दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर बयाना। भगवती कॉलोनी स्थित देवनारायण मंदिर में मंगलवार को राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े ही भव्य और श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक राधा-कृष्ण की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा संस्कार सम्पन्न किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वातावरण “राधे-कृष्ण” के जयघोषों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।

भजन-कीर्तन के मधुर स्वर और झांकी दर्शन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन गांव-शहर के सहयोग से संभव हुआ। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भगवान सिंह मावई, भगवान सिंह बदनपुरा, सियाराम तंवर, लालपत मावई, अमरसिंह कैप्टन, जगदीश PTI, कैप्टन कप्तान सिंह, करतार सरपंच, रामेंद्र खटाना, राकेश तंवर, जिलेदार, राजीव कंसाना, जगन्नाथ मावई, दरब कोट आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!