E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजगढ़ के जगदीश जी मंदिर में हुआ भजन सत्संग, भक्तों ने लगाए श्याम नाम के जयकारे

दैनिक राजस्थान समाचार। राजगढ़ में देव उठनी एकादशी एवं प्रदोष व्रत के अवसर पर रविवार को श्री जगन्नाथ मंदिर, चौपड़ बाजार में भव्य भजन सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

सत्संग की शुरुआत रामबाबू छिपी और मीनू खूंटेटा ने श्री गणेश जी के भजन से की। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने “छोटी-छोटी गईया, छोटे-छोटे ग्वाल”, “मेरो श्याम मुरारी”, “कीर्तन की है रात” जैसे भजनों से पूरे मंदिर परिसर को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।

मंदिर में उपस्थित भक्तों ने “जय श्री श्याम” और “जय श्री जगन्नाथ” के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।

इस अवसर पर मंदिर महंत पूर्ण दास महाराज, पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित रोहित शर्मा, गायत्री देवी, शीला खूंटेटा, मीनू खूंटेटा, प्रियंका खूंटेटा, मधु घीया, ईसा खूंटेटा, आशा बटवाडा एवं मीरा बटवाडा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!