E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित आवेदनों के निस्तारण में अधिकारी समयबद्धता से करें कार्य - जिला कलक्टर

दैनिक राजस्थान समाचार राकेश तंवर भरतपुर, 24 नवम्बर। जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें सभी विभागों की फ्लैगशिप योजनओं, राजस्थान सम्पर्क पॉर्टल पर दर्ज प्रकरणों एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश प्रदान किये गये।
जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी राजस्थान संपर्क पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए परिवादी को की गई कार्रवाई से अवगत करायें। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को प्रति सप्ताह दस प्रतिशत परिवादों की स्वयं के स्तर पर जांच कर दी गई राहत का फीडबैक लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से कार्यालय में आने वाले नागरिकों से संवाद कर समस्याओं की तह तक जायें जिससे परिवादी को त्वरित राहत दी सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण पर जाते समय भी लोगों से योजनाओं के बारे में फीडबैक लेकर समस्याओं के बारे में भी चर्चा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी गांव में रात्रि चौपाल के माध्यम से भी आमजन से सीधा जुडाव रखें।
जिला कलक्टर ने विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं में प्रथम पायदान पर लाने के लिए टीम भावना के साथ कार्य कर आमजन को अधिक से अधिक लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे इसके लिए सभी अधिकारी स्वप्रेरित होकर आमजन को चिन्हित कर लाभ प्रदान करें। उन्होंने पालनहार योजना में चयनित बच्चों को स्कूलवार सत्यापन कार्य को शीघ्रता से पूरा करने, विद्युत फीडर सुधार कार्यक्रम को गति देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन खाद्य सुरक्षा योजना में लंबित आवेदनों के निस्तारण में अधिकारी समयबद्धता से कार्य करें।
जिला कलक्टर ने विभागवार योजनाओं की समीक्षा के दौरान किसानों को सिंचाई के लिए थ्री फेज बिजली निर्बाद रूप से उपलब्ध कराने, किसानों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहरों में नियमित साफ सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण एवं कचरा निस्तारण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिया।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुलसिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, सचिव बीडीए सुरेश नवल ,जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!