E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शहीद लोकेन्द्र सिंह की स्मृति में नाथूसर में 9 नवम्बर को डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा, गढ़टकनेत-अजीतगढ़। ग्राम पंचायत नाथूसर में शहीद लोकेन्द्र सिंह की स्मृति में एक दिवसीय डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के संयोजक बलवीर सिंह ने बताया कि टीमों का रजिस्ट्रेशन 8 नवम्बर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी और सभी मैच नॉकआउट प्रणाली से खेले जाएंगे। विजेता टीम को ₹11,000, उपविजेता टीम को ₹5,100 तथा तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ₹2,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

यह प्रतियोगिता स्मैश प्रारूप में होगी जिसमें एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से भाग ले सकेगा। रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है, जो टीम के खेल समाप्त होने पर वापस लौटा दिया जाएगा।

आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। खिलाड़ियों ने मैदान की तैयारी कर ली है तथा प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!