E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तखतगढ़ में कल से होगा सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा। तखतगढ़ नगर में 3 से 5 नवम्बर तक सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन नगर एवं पंचायत स्तर पर एक साथ पूरे पाली जिले में संपन्न होगा। नगर स्तर पर विजेता टीमों को आगे ब्लॉक स्तर और उसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

नगर स्तरीय आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत को संयोजक, यूसीईईओ गजेन्द्र सिंह तंवर को सचिव, अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी, पटवारी रमेश कुमार चौधरी एवं शारीरिक शिक्षक सुभाष ढाढिया को सदस्य मनोनीत किया गया है।

आयोजन समिति के सचिव गजेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि तखतगढ़ नगर में कुल 1741 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेने हेतु पंजीकरण कराया है।

खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, रस्सा-कस्सी, कैरमबोर्ड, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ सहित कई खेलों का आयोजन होगा। प्रतियोगिताएं 19 वर्ष से कम तथा 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग आयोजित की जाएंगी।

उद्घाटन समारोह 3 नवम्बर को प्रातः 10:30 बजे संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा। खेलों के आयोजन हेतु नगर के विभिन्न खेल मैदानों का चयन किया गया है तथा यूसीईईओ द्वारा विभिन्न विद्यालयों से कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

खेलों की समय सारिणी इस प्रकार रहेगी —

03 नवम्बर 2025 : 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रस्सा-कस्सी

04 नवम्बर 2025 : लॉन्ग जंप, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरमबोर्ड, क्रिकेट

05 नवम्बर 2025 : वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो

खेल महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। युवा वर्ग इस आयोजन को लेकर विशेष रूप से उत्साहित दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!