E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अलवर में निकली दसवीं प्रभात फेरी, पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

दैनिक राजस्थान समाचार जितेंद्र सिंह अलवर। स्कीम नंबर 2 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से रविवार सुबह दसवीं प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का स्वागत हरचरण सिंह, श्लोक सिंह, बलवीर सिंह, सुप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया।

जानकारी के अनुसार, कुल 11 प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें से अब केवल एक प्रभात फेरी शेष रह गई है। प्रतिदिन सुबह 5 बजे गुरुद्वारा स्कीम नंबर 2 से प्रभात फेरी प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र में शब्द-कीर्तन करते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर में समापन होती है।

आज की प्रभात फेरी में उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की), मुख्य सेवादार गुरनाम सिंह (राजू), राजेंद्र सिंह, डी.पी. सिंह, मधुर हर्ष भाटिया, गणेश कुमार, हरमीत सिंह मेंहदीरत्ता, अजीत पल सिंह, अनमोल, परमीत सिंह, हरजीत सिंह, अमरीक सिंह अदब, गुरमीत सिंह (विक्की), रजनीश अरोड़ा, जितेंद्र खुराना सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।

मुख्य शब्द गायक हरप्रीत सिंह, मुख्य तबला वादक बबलू सिंह व मनप्रीत सिंह, तथा मुख्य ग्रंथि रंजीत सिंह और संदीप सिंह ने भावपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!