E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

15 दिसंबर को बिजयनगर उप जिला चिकित्सालय में लगेगा विशाल रक्तदान एवं आरोग्य शिविर

दो वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा आयोजन

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह बिजयनगर में 15 दिसंबर को नि:शुल्क रक्तदान व आरोग्य शिविर: डॉ. अरविन्द उदय, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, ने बताया कि:

वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 दिसंबर 2025 को राजकीय उप जिला चिकित्सालय, बिजयनगर में रक्तदान शिविर एवं आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रक्तदान शिविर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बिजयनगर के साथ संयुक्त रूप से आयोजित होगा और रक्त संग्रहण के लिए जेएलएन हॉस्पिटल अजमेर की ब्लड बैंक टीम पहुंचेगी।

शिविर का समय सुबह 9:00 से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।

आरोग्य शिविर में एनसीडी (उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया) सहित विभिन्न रोगों की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच तथा सभी लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाएगा।

शिविर में आने वाले लोगों को आभा आईडी के बारे में जानकारी भी दी जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार आभा आईडी बनाई जाएगी।

साथ ही मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।

उन्होंने आमजन, संस्थाओं, स्कूल–कॉलेज स्टाफ, सरकारी कर्मचारियों, व्यापारिक संगठनों और केमिस्ट एसोसिएशन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने व मानव सेवा में योगदान देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!